ट्रेंडिंग
02-Feb-2026
...


अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर की बात नई दिल्ली(ईएमएस)। अमेरिका ने भारत पर लगा एक्स्ट्रा 25 प्रतिशत टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। अब भारत पर 43 प्रतिशत ही टैरिफ रहेगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को पीएम मोदी से फोन पर बातचीत के बाद यह फैसला लिया है। यह जानकारी भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दी है। यह वार्ता भारत और अमेरिका के बीच लगातार जारी उच्चस्तरीय संपर्क का हिस्सा माना जा रहा है। सर्जियो गोर भारत में अमेरिकी राजदूत और दक्षिण और मध्य एशिया के विशेष दूत हैं। सर्जियो गोर ने राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच हुई बातचीत की जानकारी साझा की हालांकि, दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई इसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि सर्जियो गोर के जानकारी साझा करने के पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के प्रसिद्ध स्मारक इंडिया गेट की तस्वीर पोस्ट करते हुए तारीफ की। साथ ही ट्रंप ने लिखा, भारत का खूबसूरत विजय द्वार। हमारा वाला उन सब में सबसे महान होगा! प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच आखिरी बार 10 दिसंबर 2025 को फोन पर बातचीत हुई थी। इस दौरान टैरिफ को लेकर चर्चा की गई थी. यह टैरिफ को लेकर दोनों नेताओं के बीच तीसरी फोन वार्ता थी। राष्ट्रपति ट्रम्प और पीएम मोदी के बीच यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बड़े घटनाक्रम चल रहे हैं। वहीं, ट्रम्प ने आज ही अपने सोशल मीडिया ट्रुथ सोशलÓ पर भारत से जुड़ी दो तस्वीरें पोस्ट की थी। एक में उन्होंने इंडिया गेट की फोटो शेयर की थी, जबकि दूसरे में पीएम मोदी के साथ एक मैगजीन का कवर शेयर किया था। ईएमएस/02/02/2025