ट्रेंडिंग
02-Feb-2026
...


नई दिल्ली,(ईएमएस)। बिहार में नीट छात्रा की मौत का मामला तूल पकड़ता दिख रहा है। पहले प्रदर्शन सिर्फ एक क्षेत्र तक सीमित था। लेकिन अब उसकी चिंगारी बिहार से उठाकर दिल्ली में संसद तक पहुंच गई है। दरअसल, राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी नेता और सांसद दो मुद्दों को लेकर संसद के बाहर नीतिश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आरजेडी सांसद बिहार में नीट छात्रा की मौत, रविवार को पेश हुए बजट 2026 सहित कई मुद्दों पर संसद के बाहर सरकार का विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। एक आरजेडी सांसद ने आरोप लगाकर कहा कि पीएम मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी वाली सरकार जनता को ठग रही है। आरजेडी सांसद ने आरोप गाया कि कि बिहार में बेटियां भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि नीतिश सरकार ने खुद को बचाने के लिए मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है। लेकिन अभी भी मामले में कोई खुलासा नहीं हुआ है। नीतिश सरकार मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। सांसद मीसा भारती ने कहा कि हम लोगों ने नीट छात्रा को न्याय दिलाने की मांग है। आरजेडी सांसद ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार प्रदेश की जनता के साथ गलत कर रही है। मैं सीएम नीतिश से पूछना चाहती हूं कि महिलाओं से इन्हें इतनी घृणा क्यों हैं? इसका जवाब देना होगा। वहीं आम बजट 2026 को लेकर भी आरजेडी मोदी सरकार की जमकर घेराबंदी कर रही है। आरजेडी नेता मनोज झा सहित बाकी नेताओं ने बिहार की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इस बार भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को नजरअंदाज किया। आशीष दुबे / 02 फरवरी 2026