बिलासपुर (ईएमएस)। शहर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना को तारबाहर पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। दिनदहाड़े घर के बाहर खड़ी कार में पेट्रोल डालकर आग लगाने और प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला रविवार को है। विनोबानगर निवासी प्रार्थी दीपक सिंह तारबाहर थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उसके घर के बाहर खड़ी कार में उसके भांजे श्रेयांस सिंह कंडा और उसके साथियों ने दिनदहाड़े पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आरोपियों ने इस दौरान प्रार्थी को जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत पर पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने मुख्य आरोपी श्रेयांस सिंह कंडा (21 वर्ष) निवासी मंगला चौक,उसके साथी मौरिस रोडनी मार्टिन (19 वर्ष) निवासी विनोबा नगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी को भी जब्त किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मनोज राज/योगेश विश्वकर्मा 02 फरवरी 2026