क्षेत्रीय
श्योपुर ( ईएमएस ) | कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में माह फरवरी 2026 के प्रथम कार्य दिवस पर कार्यालय प्रारंभ होने के तत्काल पूर्व संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन स्थित कार्यालयों के अधिकारी, कर्मचारियों ने राष्ट्रीयगीत वंदेमातरम का गायन कलेक्ट्रेट परिसर श्योपुर में किया। इस अवसर अपर डिप्टी कलेक्टर संजय जैन, तहसीलदार श्रीमती मनीषा मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों ने राष्ट्रीयगीत वंदेमातरम का गायन किया। इसके उपरांत शासकीय कार्यालयों में काम-काज की शुरूआत हुई।