02-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस ) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान का उद्घाटन किया। यह उद्यान आम लोगों के लिए 3 फरवरी से 31 मार्च तक खुला रहेगा। सप्ताह में छह दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक एंट्री होगी, जबकि अंतिम प्रवेश शाम 5 बजे तक मिलेगा। 4 मार्च को होली के दिन उद्यान बंद रहेगा। प्रवेश पूरी तरह फ्री होगा, जिसके लिए ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य है। एंट्री और एग्जिट गेट नंबर 35 से होगी।