अप्रैल में मध्यप्रदेश से खाली होने वाली है 3 सीट भोपाल (ईएमएस)। मध्यप्रदेश भाजपा में राज्यसभा के लिए आगामी अप्रैल माह में रिक्त होने वाली 3 सीट के लिए नेताओं ने दावेदारी शुरू कर दी है। इसके लिए दावेदारों के पऋा में उनके समाज ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री एवं प्रदेश संगठन महामंत्री को पत्र भी लिखा। मप्र से राज्सभा के तीन सदस्यों कांग्रेस से दिग्विजय सिंह, भाजपा से केन्द्रीय मंत्री जार्ज कुरियन एवं प्रदेश महामंत्री डॉ सुमेर सिंह सोलंकी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसके लिए भाजपा नेताओं ने अपनी अपनी दावेदारी शुरु कर दी है। बसोर वशंकार समाज ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रगदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर राज्यसभा के लिए अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाण्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी रह चुके रामप्रकाश वंशकार को टिकट दिए जाने की मांग की है। जिसमें वंशकार के द्वारा पिछले 30 वर्षो से पार्टी संगठन में किए गए कामों के बारे में बताया गया है वंशकार समाज ने अपने पत्र में लिखा है देश की आजादी के बाद से अनुसूचित जाति की सभी जातियों के लोगों को अवसर दिया गया है लेकिन उनके समाज से अभी तक न तो किसी को विधायक बनाया है और न ही सासंद। इसलिए समाज पार्टी मांग कर रह है कि नेता रमप्रकाश वंशकार को राज्यसभा भेजा जाए। इसी तरह भाजपा के एक और नेता डॉ. अभिजीत देशमुख भी राज्यसभा के लिए दावेदारी कर रहे हैं। वह वर्तमान में भाजपा चिकित्सा प्राकेष्ठ के प्रदेश संयोजक होने के साथ ही आरोग्य भरती के जिला संयोजक है। देशममुख संघ के करीबी हे। इस नाते उनकी दावेदारी भी मजबूत मानी जा रही है। अगर राज्यसभा के लिए संघ की बात पर पार्टी टिकट देता है तो देशमुख को टिक्ट मिलना आसान हो जाएगा।