- 50 लाख की सहायता का चेक मृतक प्रधान आरक्षक के परिवारजनों को सौंपा गया - सैलरी पैकेज के तहत मिली सहायता शिवपुरी (ईएमएस)। शिवपुरी की 18वीं वाहिनी विसबल में पदस्थ एफ कंपनी के एक प्रधान आरक्षक ललित राई की बीते दिनों सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल हो जाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। दिवंगत प्रधान आरक्षक के परिवारजनों को पुलिस सैलरी पैकेज के माध्यम से 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिलाई गई है। शिवपुरी की 18वीं बटालियन के एफ कंपनी के प्रआर0 251 ललित राई जिला कटनी में तैनाती के दौरान एक सड़क दुर्घटना मेेंं गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक प्रधान आरक्षक के परिवारजनों को एसबीआई भारतीय स्टेट बैंक माधव चौक की तरफ से 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता पुलिस सैलरी पैकेज के तहत प्रदान की गई है। 50 लाख रुपए की सहायता का चेक भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों और 18 बटालियन के कमांडेंट आलोक कुमार सिंह द्वारा मृतक प्रधान आरक्षक के परिवारजनों को सौंपा गया। 50 लाख की सहायता राशि का चैक सुनील यादव चीफ मैनेजर भारतीय स्टेट बैंक शाखा माधव चौक शिवपुरी द्वारा भेंट किया गया। मृतक के परिजन को सहायता राशि दिलाने में आलोक कुमार आईपीएम कमाण्डेन्ट 18वीं वाहिनी विसबल शिवपुरी, श्रीमती ऋतु केवरे उप सेनानी, परमाल सिंह मेहरा सहायक सेनानी तथा भारतीय स्टेट बैंक शाखा माधव चौक शिवपुरी के नवीन भारद्वाज, परमाल सिंह रिलेशनशिप मैनेजर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। रंजीत गुप्ता/02/02/2026