सागर (ईएमएस)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाए जाने के निर्णय के अंतर्गत किसानों के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 2 फरवरी 2026 को लगभग 175किसानों की एक भव्य मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषक कल्याण योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों तथा सकारात्मक सोच से जोड़ते हुए कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना रहा। पूर्व से ही विकासखंड स्तर पर कृषि रथ के माध्यम से जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है, उसी क्रम में यह रैली आयोजित की गई। रैली में उन्नतशील कृषक, युवा किसान, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रतिभागियों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया।किसान कल्याण एवं कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अवधेश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि रैली प्रातः अंबेडकर तिराहा से प्रारंभ होकर गांधी तिराहा, स्टेशन रोड बीना होते हुए गुलौआ गांव एवं नौगांव ग्राम तक लगभग 8 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए संपन्न हुई। रैली का समापन ग्राम नौगांव में किसानों की चौपाल के माध्यम से किया गया, जहाँ कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई एवं किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष उषा राय ने मोटर साइकल रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया।कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र भदौरिया, राजेंद्र उपाध्याय ,रतन यादव , सत्यजीत ठाकुर राजा बाबू यादव , तिलक सिंह ठाकुर, संतोष ठाकुर, पूर्व सरपंच दिनेश राय, सरपंच मुकुल पुरोहित और भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे कृषि विभाग से श्री दीपेश मोघे, अजहरुद्दीन, श्री अभिषेक कौशिक, प्रताप बागरी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस जन-जागरूकता अभियान से किसानों में योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तथा वे आधुनिक एवं उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। निखिल सोधिया/ईएमएस/03/02/2026