04-Feb-2026
...


- सोने के भाव 1,58,400 प्रति 10 ग्राम, चांदी 2,82,752 रुपए ई दिल्ली (ईएमएस)। रिकॉर्ड ऊंचाई से मुनाफावसूली के कारण हाल के दिनों में सोने और चांदी के वायदा भाव में भारी गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि अब निचले स्तर से दोनों की कीमतों में तेज सुधार दर्ज किया जा रहा है। आज घरेलू बाजार में सोना और चांदी मजबूती के साथ खुले और शुरुआती कारोबार में तेजी बनाए रखी। इस समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव करीब 1,58,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहे थे, जबकि चांदी के भाव 2,82,750 रुपये प्रति किलो के करीब रहे। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 4,009 रुपये की तेजी के साथ 1,58,420 रुपये पर खुला। इसका पिछला बंद भाव 1,53,809 रुपये था। कारोबार के दौरान सोने ने 1,58,420 रुपये का दिन का उच्च स्तर और 1,56,553 रुपये का निचला स्तर छुआ। गौरतलब है कि पिछले महीने सोना 1,80,779 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर तक पहुंच चुका है। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 10,000 रुपये की तेजी के साथ 2,78,015 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,68,015 रुपये था। इस समय चांदी 14,737 रुपये की तेजी के साथ 2,82,752 रुपये के भाव पर कारोबार कर रही थी। दिन के दौरान चांदी ने 2,84,094 रुपये का उच्च और 2,75,044 रुपये का निचला स्तर छुआ। इस साल चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलो के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के वायदा भाव में मजबूती देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 4,966.10 डॉलर प्रति औंस पर खुला और कारोबार के दौरान 5,062.50 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गया। वहीं चांदी 84.91 डॉलर प्रति औंस पर खुली और 86.67 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार करती नजर आई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आई इस तेजी से घरेलू बाजार को भी समर्थन मिल रहा है। सतीश मोरे/04फरवरी ---