04-Feb-2026
...


- मूल्य दायरा 857-900 रुपये प्रति शेयर तय नई दिल्ली (ईएमएस)। कृत्रिम मेधा (एआई) समाधान प्रदाता फ्रैक्टल एनालिटिक्स ने अपने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 857-900 रुपए प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। कंपनी ने कहा कि आईपीओ सार्वजनिक निवेशकों के लिए 9 फरवरी से खुलकर 11 फरवरी तक उपलब्ध रहेगा। बड़े निवेशक (एंकर) 6 फरवरी को बोली लगा सकेंगे। कंपनी के आईपीओ में कुल 2,833.9 करोड़ रुपए का निर्गम शामिल है, जिसमें 1,023.5 करोड़ नए शेयर और 1,810.4 करोड़ रुपए की बिक्री पेशकि (ओएफएस) शामिल है। इससे यह स्पष्ट होता है कि आईपीओ का बड़ा हिस्सा मौजूदा शेयरधारकों द्वारा बेचे जाने वाले शेयरों से बनता है। फ्रैक्टल एनालिटिक्स ने पहले अगस्त में आईपीओ के माध्यम से 4,900 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा था। हालांकि, अब तय किया गया आईपीओ आकार पहले की अपेक्षा कम है। कंपनी ने बताया कि आईपीओ से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल फ्रैक्टल यूएसए में निवेश, कर्ज का पुनर्भुगतान, लैपटॉप और नए कार्यालय की खरीद, अनुसंधान एवं विकास, बिक्री और विपणन समर्थन, अधिग्रहण और अन्य रणनीतिक पहलों के लिए किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी धन का उपयोग किया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि आईपीओ में ओएफएस का बड़ा हिस्सा मौजूदा शेयरधारकों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से है, जबकि नई पूंजी कंपनी के विस्तार और अनुसंधान में निवेश के लिए इस्तेमाल होगी। निवेशकों के लिए यह एआई क्षेत्र में संभावनाओं वाले प्लेटफॉर्म में हिस्सेदारी का अवसर प्रदान करता है।