- एंकर निवेशक 6 फरवरी को बोली लगा पाएंगे; शेयर 16 फरवरी को सूचीबद्ध नई दिल्ली (ईएमएस)। गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) आय फाइनेंस का 1,010 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 9 फरवरी से खुलने जा रहा है। कंपनी का उद्देश्य भविष्य में कारोबार वृद्धि और परिसंपत्ति विस्तार के लिए अपने पूंजी आधार को मजबूत करना है। आईपीओ का मूल्य दायरा 122 से 129 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। यह 11 फरवरी को बंद हो जाएगा। बड़े निवेशक या एंकर निवेशक 6 फरवरी को बोली लगा पाएंगे। कुल आईपीओ में 710 करोड़ रुपये के नए शेयर और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 300 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश शामिल है। आय फाइनेंस के शेयर 16 फरवरी को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे। सतीश मोरे/04फरवरी ---