राज्य
04-Feb-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) अमेरिका में आयोजित घुड़सवारी प्रतियोगिता शो जंपिंग में अपनी प्रतिभा और अटूट दृढ़ संकल्प के बल पर इन्दौर की बेटी माइशा सक्सेना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है। प्रतियोगिता में माइशा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। माइशा की इस सफलता पर समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधियों का कहना है कि माइशा ने न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे कायस्थ कुल और देश का नाम रोशन किया है।। आनंद पुरोहित/ 04 फरवरी 2026