राष्ट्रीय
04-Feb-2026
...


नई दिल्ली,(ईएमएस)। संसद में बुधवार को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर जमकर हंगामा हुआ, जिस कारण कार्रवाई सुचारु रुप से नहीं चल सकी। हंगामें के चलते लोकसभा की कार्यवाही कल गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। इस कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी नहीं हो पाया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बुधवार शाम 5 बजे जवाब देने वाले थे। पीएम मोदी लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे पाते उससे पहले हंगामे के चलते सदन नहीं चल सका। बुधवार सुबह से ही विपक्ष जोरदार हंगामा करता नजर आया, जिसके चलते स्पीकर ओम बिरला ने पहले सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए, फिर दो बजे तक और फिर पांच बजे तक के लिए स्थगित कर दी थी। इसके बाद शाम 5 बजे सदन आहूत हुआ लेकिन हंगामें के चलते लोकसभा की कार्यवाही कल गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इस कारण प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन नहीं हो पाया। हिदायत/ईएमएस 04फरवरी26