राष्ट्रीय
04-Feb-2026


वाराणसी (ईएमएस)। इनदिनों चर्चा में दिख रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने एसआईआर मामले पर अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी नाराज है या कोई नाराज है, हम इस बारे में तो कुछ नहीं कहना हैं, लेकिन हम ये जरूर कहना चाहते हैं कि अगर किसी का वोट काटा जा रहा है या बढ़ाया जा रहा है, तब वहां तर्कसंगत होना चाहिए। इससे चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर प्रश्न चिन्ह लगता है। इसलिए चुनाव आयोग को निष्पक्ष रहना चाहिए और अगर कहीं से कोई शिकायत की जा रही है, तब उस पर पूरा ध्यान देकर के तत्काल समस्या को दूर करना चाहिए। शंकराचार्य ने कहा कि अगर चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं दिखाई देगा, तब लोगों को लोकतंत्र के प्रति अश्रद्धा हो जाएगी। सुप्रीम कोर्ट में ममता बनर्जी जा रही ठीक है। जिस किसी को भी शिकायत होगी, वहां आगे जाएगा ही। चुनाव आयोग को चाहिए था कि अगर उनकी कोई शिकायत थी, तब उस संतुष्ट करते, लेकिन संतुष्ट नहीं कर पाया तभी, तब आगे गई और अगर उनकी बात में बल ना होता, तब वहां सुप्रीम कोर्ट ना जाती। उसको केवल राजनीतिक रूप से लड़ती लेकिन वहां सुप्रीम कोर्ट है। शंकराचार्य ने कहा कि हमारा यह कहना है कि चुनाव आयोग को कम से कम पूरी तरह से निष्पक्ष दिखना चाहिए। अन्यथा लोकतंत्र में लोगों की चर्चा बहुत कमजोर हो जाएगी जो कि भारत देश के लिए और हमारे स्थापित लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। आशीष दुबे / 04 फरवरी 2026