राज्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व कैंसर दिवस पर दिया संदेश भोपाल(ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व कैंसर दिवस पर कहा है कि कैंसर से सुरक्षा का सबसे प्रभावी कवच जागरूकता, समय पर जांच और उपचार है। संतुलित आहार और नियमित व्यायाम स्वस्थ जीवन का आधार है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और इस गंभीर बीमारी तथा उससे बचाव के उपायों के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया है। हरि प्रसाद पाल / 04 फरवरी, 2026