भोपाल (ईएमएस)। रंगोली अच्छी बनी हैँ मोदी जी का फोटो और बड़ा होना चाहिए था। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने बुधवार को भोपाल प्रवास पर प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचने पर केन्द्रीय बजट को लेकर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बनाई रंगोली देखने के बाद कही। इस दौरान उन्होंने रंगोली में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के फोटो की तारीफ करते हुए प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष अश्विनी परांजपे से रंगोली की तारीफ करते हुए कहा कि निर्मला जी का फोटो तो सही है लेकिन पीएम मोदी का फोटो और बडा होना था। - कायकर्ताओं से की मुलाकात प्रदेश कार्यालय दौरे के समय संतोष ने वहां उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए परिचय प्राप्त किया साथ नही पार्टी और संगठन के दिए काम को लेकर भी जानकारी ली। इस दौरान पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह के साथ ही प्रदेश पदाधिकारी राहुल कोटारी प्रदेश महामंत्री, सुरेन्द्र शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, श्याम महाजन प्रदेश कार्यालय मंत्री, आशीष अग्रवाल प्रदेश मीडिया प्रभारी के अलावा पार्टी के भोपाल जिला प्रवक्ता राजेन्द्र गुप्ता, भाषित दीक्षित ओर आनंद पाराशर आदि मौजूद रहे।