अंतर्राष्ट्रीय
04-Feb-2026


वाशिंगटन,(ईएमएस)। अमेरिका के मशहूर बिजनेसमैन बिल गेट्स की एक्स-वाइफ मेलिंडा फ्रेंच गेट्स ने कहा है कि यौन अपराधी एपस्टीन के साथ बिल की नजदीकी उनकी शादी टूटने की वजह बनी। रिपोर्ट के अनुसार, मेलिंडा ने कहा कि “एपस्टीन फाइल्स में बिल के नाम से उन्हें अपनी शादी के बेहद दर्दनाक दिन याद आ गए।” मेलिंडा ने एपस्टीन फाइल्स में किए गए उस दावों पर भी बात की, जिसमें कहा गया है कि रूसी लड़कियों से सेक्स के बाद बिल गेट्स को सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज (एसटीडी) हो गया था। जिसके बाद बिल ने एंटीबायोटिक्स मांगी थीं, ताकि दवा चुपचाप मेलिंडा को दी जा सके। इस पर मेलिंडा ने कहा कि इस खुलासे से उन्हें गहरा दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि “मुझे अपनी शादी छोड़नी पड़ी और आखिरकार फाउंडेशन भी छोड़ना दिया।” मेलिंडा ने कहा कि एपस्टीन फाइल्स में शामिल सभी लोगों को इन आरोपों का जवाब देना चाहिए। बिल और मेलिंडा ने 1994 में शादी की थी और फिर 27 साल बाद मई 2021 में अलग हो गए थे। आशीष दुबे / 04 फरवरी 2026