अंतर्राष्ट्रीय
04-Feb-2026


एक दिन में 7 लाख करोड़ रुपए बढ़े; भारत के टॉप-40 अमीरों से ज्यादा वेल्थ नई दिल्ली(ईएमएस)। दुनिया के सबसे अमीर शख्स इलॉन मस्क की कुल संपत्ति 850 बिलियन डॉलर (करीब 77 लाख करोड़ रुपए) का आंकड़ा पार कर गई है। एक दिन में उनकी नेटवर्थ में 84 बिलियन डॉलर (7 लाख करोड़ रुपए) का इजाफा हुआ है। फोब्र्स के मुताबिक मस्क अब इतिहास के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। मस्क की संपत्ति में यह बढ़ोतरी उनकी रॉकेट बनाने वाली कंपनी स्पेसएक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप एआई के मर्जर की वजह से हुई है। सिर्फ 4 महीने में मस्क की नेटवर्थ 70 प्रतिशत बढ़ गई है। अक्टूबर 2025 में यह 500 बिलियन डॉलर पर पहुंची थी। अब उनकी नेटवर्थ पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल की जीडीपी से ज्यादा है। ये भारत के टॉप 40 सबसे अमीरों की कुल वेल्थ से भी ज्यादा है। विनोद उपाध्याय / 04 फरवरी, 2026