अंतर्राष्ट्रीय
04-Feb-2026


रियाद (ईएमएस)। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। भारतीय जेम्स बॉड डोभाल की यह यात्रा पश्चिम एशिया में तेजी से बदलते भू-राजनीतिक हालात के बीच हो रही है। डोभाल ने बुधवार को सऊदी अरब के विदेश राज्य मंत्री, कैबिनेट सदस्य और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, डॉ. मूसाएद बिन मोहम्मद अल-ऐबन के साथ मुलाकात की। मुलाकात के दौरान डोभाल ने डॉ. मूसाएद बिन मोहम्मद अल-ऐबन के साथ मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। बातचीत में द्विपक्षीय सहयोग के साथ-साथ क्षेत्रीय और आपसी हित के अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में रियाद में भारतीय दूतावास ने कहा कि उनकी बातचीत में द्विपक्षीय सहयोग, क्षेत्रीय मुद्दे और आपसी हित के अन्य विषय शामिल थे। पोस्ट में बताया गया कि एनएसए डोभाल ने सऊदी राज्य मंत्री, कैबिनेट सदस्य और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, डॉ. मुसैद बिन मोहम्मद अल-ऐबन के साथ एक उपयोगी बैठक की। बातचीत में द्विपक्षीय सहयोग के साथ-साथ क्षेत्रीय और आपसी हित के अन्य मुद्दे भी शामिल थे। डोभाल मंगलवार को एक आधिकारिक दौरे पर रियाद पहुंचे। ये भारत और सऊदी अरब के बीच बढ़ते रणनीतिक संबंधों को दिखाता है। रियाद में भारतीय दूतावास के अनुसार, एयरपोर्ट पर उनका स्वागत सऊदी अरब में भारत के राजदूत डॉ. सुहेल एजाज खान और सऊदी अरब के राजनीतिक मामलों के उप मंत्री राजदूत डॉ. सऊद अल-साती ने किया। आशीष दुबे / 04 फरवरी 2026