क्षेत्रीय
04-Feb-2026
...


- निर्वाचन की भांति परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराए - परीक्षा केंद्र पर मीडिया पूर्णत प्रतिबंधित रहेगी - सोशल मीडिया पर चलने वाली भ्रामक खबरों से बचें - परीक्षा में संलग्न अधिकारी कर्मचारी निष्पक्ष निर्भीक जवाबदेही से परीक्षा कराए, सुरक्षा का कार्य जिला एवं पुलिस प्रशासन करेगा - माध्यमिक शिक्षा मंडल के निर्देशों का अक्षरशः पालन करें-जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक के वी सागर (ईएमएस)। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को सहानुभूति पूर्वक तनाव मुक्त वातावरण दें, निर्वाचन की भांति माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराए परीक्षा केंद्र पर मीडिया पूर्णत प्रतिबंधित रहेगी एवं सोशल मीडिया पर चलने वाली भ्रामक खबरों से सभी परीक्षार्थी बचे, परीक्षा में संलग्न अधिकारी कर्मचारी निष्पक्ष, निर्भीक, जवाबदेही से परीक्षा कराए सुरक्षा का कार्य जिला एवं पुलिस प्रशासन करेगा माध्यमिक शिक्षा मंडल के निर्देशों का अक्षरशः पालन करें। उक्त निर्देश जिला पंचायत सीईओ विवेक के वी ने माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के संबंध में आयोजित केंद्र अध्यक्ष सहायक केंद्र अध्यक्ष की समीक्षा बैठक में दिए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन, समन्वय संस्था के प्राचार्य सुधीर तिवारी, अभय श्रीवास्तव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती निगम सहित समस्त केंद्र अध्यक्ष एवं अन्य परीक्षा में संलग्न अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक केवी ने स्पष्ट रूप से समस्त केंद्र अध्यक्ष एवं सहायक केंद्र अध्यक्ष सहित परीक्षा में संलग्न अधिकारी कर्मचारियों को कहा कि आप परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी, समय बाध्यता के साथ संपन्न कराएं। किसी भी प्रकार का तनाव न ले आपकी परेशानी को दूर करने का कार्य जिला एवं पुलिस प्रशासन करेगा आपको केवल परीक्षा को संपन्न करना है। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों को इस प्रकार का वातावरण निर्मित करें जिससे कि वह तनाव मुक्त होकर परीक्षा दे सके। जिला पंचायत सीईओ विवेक केवी ने समस्त केंद्र अध्यक्षों से कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर मीडिया पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी और किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी वीडियोग्राफी किसी भी प्रकार के व्यक्ति के द्वारा नहीं की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षार्थी सोशल मीडिया पर परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर से बचें और अपना अध्ययन करते हुए ही परीक्षा दें। जिला पंचायत सीईओ ने समस्त केंद्र अध्यक्षों से कहा की परीक्षा के प्रश्न पत्र संबंधित पुलिस थानों में कलेक्टर प्रतिनिधि की उपस्थिति में एवं निर्देशों के अनुसार ही पुलिस अभिरक्षा से निकाले एवं अपने-अपने केन्द्रों पर ले जाएं एवं केंद्र मंडल के निर्देशानुसार सभी निर्देशों का पालन करें उन्होंने कहा कि सभी परीक्षार्थी फर्नीचर पर ही परीक्षा दे यह भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने समस्त केंद्र अध्यक्षों को निर्देशित किया कि अपने-अपने केंद्र की जानकारी का केंद्र पर जाकर भौतिक सत्यापन करें एवं फर्नीचर, विद्युत, पेयजल, शौचालय विशेष रूप से देखें एवं सभी जानकारी कंट्रोल रूम में प्रस्तुत करें। - जिला पंचायत सीईओ ने किया संवाद जानी समस्याएं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक के वी ने समीक्षा बैठक में उपस्थित समस्त केंद्र अध्यक्ष एवं सहायक केंद्र अध्यक्ष से उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए संवाद किया। संवाद के दौरान बताया गया कि परीक्षा के दौरान ई अटेंडेंस का क्या किया जाएगा उन्होंने तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लिया जाए एवं इसकी जानकारी सभी को प्रदान की जावे। इसी प्रकार परीक्षा केंद्र पर फोटोग्राफी वीडियोग्राफी के संबंध में भी परीक्षा में संलग्न अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन लिया गया जिस पर उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर माध्यमिक शिक्षा मंडल के निर्देशों के अनुसार मीडिया एवं फोटोग्राफी वीडियोग्राफी प्रतिबंधित है। परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में भी जानकारी ली गई जिस पर बताया गया कि सभी परीक्षा केन्द्रों एवं संवेदनशील अतिसंवेदनशील केन्द्रों पर पूरे समय पुलिस बल तैनात रहेगा। निखिल सोधिया/ईएमएस/04/02/2026