* 88% किसानों का केवाईसी व भूमि रिकॉर्ड पूरा, केंद्र से रु. 206 करोड़ की विशेष सहायता प्राप्त गांधीनगर (ईएमएस)| फार्मर रजिस्ट्रेशन के अंतर्गत पीएम-किसान पोर्टल की जानकारी देते हुए प्रवक्ता मंत्री जीतू वाघाणी ने कहा कि भारत सरकार की डिजिटल एग्री स्टैक परियोजना के तहत चलाए जा रहे फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम में गुजरात राज्य सरकार द्वारा पीएम-किसान योजना से जुड़े 88 प्रतिशत किसानों का केवायसी, भूमि रिकॉर्ड और पंजीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। फार्मर रजिस्ट्रेशन के अंतर्गत पीएम-किसान पोर्टल पर किसानों के पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने में गुजरात देश में चौथे स्थान पर रहा है। प्रवक्ता मंत्री जीतू वाघाणी ने आगे बताया कि राज्य में कुल 59 लाख लाभार्थी किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर पंजीकरण कराया है, जिसकी संज्ञान केंद्र सरकार द्वारा लिया गया है। इसके परिणामस्वरूप भारत सरकार द्वारा स्पेशल सेंट्रल असिस्टेंस के अंतर्गत राज्य सरकार को रु. 206 करोड़ की विशेष वित्तीय सहायता प्राप्त हुई है। सतीश/04 फरवरी