राज्य
04-Feb-2026


पदमश्री डाॅ. बीकेएस संजय ने सड़क सुरक्षा के लिए आम जनमानस को किया जागरूक देहरादून (ईएमएस)। एम्स कल्याणी में आयोजित सड़क सुरक्षा माह जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो. डॉ. वाईके गुप्ता, अध्यक्ष, एम्स कल्याणी द्वारा किया गया। इस अवसर पर पदमश्री डाॅ. बीकेएस संजय ने सड़क सुरक्षा के लिए आम जनमानस को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान पद्मश्री प्रो. डॉ. बीकेएस संजय ने सड़क सुरक्षा पर एक प्रेरक व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि लगभग 90 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाएं चालक की लापरवाही के कारण होती हैं, तथा लापरवाह ड्राइविंग मूलतः एक व्यवहारिक समस्या है। उन्होंने जोर देकर कहा कि व्यवहार में परिवर्तन जीवन के किसी भी चरण में संभव है, और ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं की सोच में सकारात्मक बदलाव लाना है। प्रो. संजय ने यह भी कहा कि भारत में हजारों शैक्षणिक संस्थान, जिनमें कई राष्ट्रीय महत्व के संस्थान भी शामिल हैं, मौजूद हैंकृफिर भी देश में आवश्यकता के अनुसार औपचारिक ड्राइविंग स्कूलों की संख्या पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग एक आवश्यक जीवन-कौशल है, जिसे युवाओं को सिखाया जाना चाहिए, क्योंकि शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय और मनोरंजन जैसे जीवन के अनेक पहलू सुरक्षित रूप से वाहन चलानेध्सवारी करने की क्षमता के बिना अधूरे रह जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि सड़क दुर्घटनाएँ एक गंभीर जनस्वास्थ्य चुनौती हैं, उन्होंने नीति-निर्माताओं से अपील की कि एम्स जैसे संस्थान अपने-अपने क्षेत्रों में नोडल एजेंसी के रूप में कार्य कर सकते हैं, ताकि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाकर इसे राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से बढ़ावा दिया जा सके। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, होल्डर ऑर्थोपेडिक सर्जन प्रो. संजय ने दुर्घटनाओं की रोकथाम और जीवन रक्षा के लिए जिम्मेदार सड़क व्यवहार, यातायात नियमों के सख्त पालन, तथा सुरक्षित ड्राइविंग आदतों के महत्व को दोहराया। उन्होंने अपने संदेश का सार इन शब्दों में प्रस्तुत किया। ड्राइविंग एक कौशल है, सुरक्षा एक आदतकृदोनों मिलकर जीवन बचाते हैं। आइए, हम दोनों में दक्ष बनें। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/04 फरवरी 2026