इन्दौर (ईएमएस) अज्ञात कारणों के चलते एक नाबालिग छात्रा ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र का है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु एम वाय अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस के अनुसार मृतका का नाम प्राची पिता धर्मेंद्र निवासी कृष्णापुरी कॉलोनी आजाद नगर है। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि वह कक्षा 7वीं में पढ़ती थी। पिता होटल संचालित करते हैं जिस समय उसने यह कदम उठाया उस समय घर पर कोई नहीं था। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है जिससे उसकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। मामले में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर कार्रवाई की बात कह रही है। आनंद पुरोहित/ 04 फरवरी 2026