राष्ट्रीय
04-Feb-2026


हैदाराबाद(ईएमएस)। आंध्र प्रदेश सरकार ने तिरुमला लड्डू प्रसादम में मिलावट के मामले की जांच के लिए कमेटी बनाने का फैसला किया है। राज्य के वित्त मंत्री पय्यावुला केशव ने बताया कि इस कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर मामले में शामिल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में पूर्व टीटीडी अधिकारी अनिल कुमार सिंघल, धर्मा रेड्डी और ओ. बालाजी पर आरोप लगे हैं। इन अधिकारियों ने टेंडर नियमों में ढील दी और गुणवत्ता जांच के लिए तय बेंचमार्क को हटा दिया था। सरकार फिलहाल चार्जशीट का इंतजार कर रही है। वित्त मंत्री ने बताया कि रिपोर्ट में तिरुमला लड्डू में लार्ड, टैलो और फिश ऑयल जैसे संदिग्ध मिलावटी पदार्थों की पहचान हुई है। विनोद उपाध्याय / 04 फरवरी, 2026