राज्य
04-Feb-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। शैलपर्ण उद्यान में स्थापित अमर बलिदानी सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा में तोड़फोड़ किये जाने को लेकर क्षत्रीय राजपूत समाज में आक्रोश व्याप्त है. प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर नगर निगम द्वारा कोई कदम नहीं उठाए जाने से समाज में नाराजगी व्याप्त है. जबलपुर पृथ्वीराज चौहान फाउन्डेशन जबलपुर के संस्थापक ठाकुर दीपक सिंह राजपूत ने बताया कि असमाजिक तत्वों द्वारा शैलपर्ण उद्यान में लगी प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की गई. इस मामले की शिकायत महापौर निगमायुक्त और गढ़ा थाना प्रभारी से भी की गई. इस दौरान विजय कांडा, राजेन्द्र चैlधरी, श्रीमती कमला चैlहान, रूपलाल यादव, अनुज सिंह ठाकुर, एड॰ धीरज सिंह ठाकुर, एड॰ रोहित सिंह (भानू), पिंकी ठाकुर, मिनाक्षी राजपूत, आरती सिंह, प्रवीण सिंह बैस, जी॰एस॰ राजपूत, चिंटू राजपूत, मनोहर ठाकुर, राजेश पटेल आदि ने आंदोलन की चेतावनी दी है. सुनील साहू / मोनिका / 04 फरवरी 2026/ 06.18