शहर के अन्य स्थानों से अतिक्रमण हटाकर ठेले, गुमठी, कांटे, पल्वे, चैंगा, टेबिल आदि किए जप्त भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत पुराने भोपाल के व्यस्ततम बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही जारी रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों से अतिक्रमणों को हटाकर 04 ट्रक सामान जप्त किया साथ ही अन्य क्षेत्रों से अवैध छप्पर, फेसिंग, खंबे, शेड, बाउण्ड्रीवाल, लोहे की जाली, चबूतरे, मेट्रो प्रोजेक्ट में बाधक दुकानें, दुकानों के बाहर रखा सामान के अलावा ठेले, गुमठी, पान पार्लर, बोर्ड, काउंटर, कुर्सी, टेबिल, आवागमन में बाधक चार पहिया वाहन सहित अन्य प्रकार के अतिक्रमण हटाये और ठेले, गुमठी, कांटे, पल्वे, चैंगा, टेबिल, हवा पाईप आदि किये जप्त। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने बुधवार को पुराने शहर के नदीम रोड, मारवाड़ी रोड, आजाद मार्केट, जुमेराती, चौक बाजार, सोमवारा, मंगलवारा, इतवारा, पीरगेट, इमामी गेट आदि क्षेत्रों में कार्यवाही को जारी रखते हुए दुकानों के बाहर रखा सामान, ठेले, गुमठी, पान पार्लर, काउंटर, स्टूल, टेबिल, बोर्ड, कुर्सी आदि को हटाया और 04 ट्रक विभिन्न प्रकार का सामान जप्त किया। इसके अतिरिक्त निगम अमले ने कोलार डीमार्ट, ललिता नगर, सर्वधर्म चूना भट्टी, त्रिलंगा औरा मॉल, गुलमोहर, शाहपुरा केम्पियन स्कूल, होशंगाबाद रोड, जवाहर चौक, सरस्वती नगर, भदभदा, टी.टी. नगर दाशहरा मैदान, लिंक रोड नम्बर-2, पी.एंड.टी. चैराहा, गंगा नगर अराधना नगर, एम.पी. नगर जोन-02, रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन, निजामुद्दीन रोड, अवधपुरी, रायसेन रोड अशोक विहार कालोनी, पालिटेक्निक, रविन्द्र भवन, कमला पार्क, एम.एल.बी कालेज, अजायबघर, बैरागढ़ चंचल चौराहा, लालघाटी सिंगारचोली, करोंद हाउसिंग बोर्ड आदि क्षेत्रों में फुटपाथ व सार्वजनिक स्थलों से अवैध छप्पर, फेसिंग, खंबे, शेड, बाउण्ड्रीवाल, लोहे की जाली, चबूतरे, मेट्रो प्रोजेक्ट में बाधक दुकानें, सब्जी आदि की दुकानें व दुकानों के बाहर रखा सामान के अलावा ठेले, गुमठी, पान पार्लर, बोर्ड, काउंटर, कुर्सी, टेबिल, आवागमन में बाधक चार पहिया वाहन सहित अन्य प्रकार के अतिक्रमण हटाये और 04 ठेले, 02 गुमठी, 03 कांटे, 03 पल्वे, 01 चैंगा, 03 टेबिल, 01 हवा पाईप आदि सहित विभिन्न प्रकार का सामान जप्त किया। हरि प्रसाद पाल / 04 फरवरी, 2026