राज्य
04-Feb-2026


देहरादून (ईएमएस)। लंबे समय के बाद नेशविला रोड पर फिर से कूडे के ढेर लगने शुरू हो गए है जो सुंदर दून स्वच्छ दून को आइना दिखा रहा है। लोगों ने पुराने कूडाघर के बगल में व नाले में अब कूडा डालना शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर नगर निगम सफाई करने में पूरी तरह से नाकाम हो गया है। ओंकार रोड निवासी व दून सिटीजन फोरम के सदस्य जगमोहन मेंदीरत्ता ने सीधे इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की है और कहा कि नेशविला रोड के कूड़े घर को पूर्व में कूड़ा मुक्त अभियान के तहत देहरादून के कई कूड़े घरो को बंद कर दिया गया था नेशविला रोड जो साठ वर्ष से सड़क पर कूड़ा घर बना हुआ था उसके भी बंद कर घर घर से कूड़ा उठाने का कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि जिसके लिये आस पास के निवासियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया लेकिन कुछ समय बाद से हि इसी कूड़े घर के बगल में लोगों ने पुराने कूडेघर के बगल में व नाले में कूड़ा डालना शूरू कर दिया जिससे नाला भी चोक होना शूरू हो गया है। उन्होंने बताया कि साथ में ही बच्चांे का स्कूल है जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ेगा और क्षेत्र में बीमारियां फैलने की संभावना बनी हुई है। उन्होंने बताया कि दूंन सिटीजन फोरम कि बैठक में नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अविनाश खन्ना ने भी कूड़ा डालने वालों पर आर्थिक दंड व सीसीटीवी लगान व उसकी निगरानी से नजर रखने की बात कही थी परन्तु अभी तक कुछ नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि केवल कोरा आश्वासन हि साबित हुआ है कूड़े डालने कि तस्वीरे मुख्य नगर अधिकारी को भी प्रेषित की गई है परंतु वहाँ से भी अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है। उन्होंने बताया कि पहले की तरह सूंदर दून व स्वच्छ दून बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा और यहां पर जो कूडा फैंका जा रहा है उसकी तत्काल सफाई किए जाने की जरूरत है। इस स्थान पर कूडा फैंकने को पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/04 फरवरी 2026