टोरंटो (ईएमएस)। कनाडा ने साल फरवरी से भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्वकप के लिए टीम घोषित कर दी है। इसमें 15 खिलाड़ियों में से 11 खिलाड़ी भारतीय मूल के हैं। उनमें से भी कप्तान सहित छह खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका जन्म भारत में हुआ है। ऐसे में ये दूसरी भारतीय टीम ही नजर आती है। वहीं टीम में दो खिलाड़ी पाकिस्तान मूल और दो कैरेबियाई मूल के हैं। टीम के कप्तान दिलप्रीत सिंह बाजवा का जन्म पंजाब के गुरदासपुर में हुआ था। वहीं नवनीत सिंह धालीवाल पंजाब के चंडीगढ़ में जन्मे हैं। जसकरन सिंह बुट्टर पंजाब के मोहाली में हुआ है, इस खिलाड़ी ने भारत ए की ओर से भी खेला था। वहीं श्रेयस मोवा का जन्म आंध्र प्रदेश के गुंतूर में हुआ है, जबकि अंश प्रदीपकुमार पटेल का जन्म गुजरात के वडोदरा में हुआ था। टीम में शामिल शिवम शर्मा दिल्ली में जन्मे हैं। वहीं, टीम में शामिल साद बिन जफर और कलीम साना का जन्म पाकिस्तान में हुआ था। वेस्टइंडीज के गयाना में जन्मे डिलोन हिलिंगर और बारबाडोस में जन्मे निकोलस किर्टन को भी टीम में जगह मिली है। टीम में 5 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका पर जन्म तो कनाडा में हुआ है पर इनकी जड़ें भारत से जुड़ी हैं।इनमें हर्ष ठाकर, कंवरपाल तथगुर, युवराज सिंह सामरा, रविंद्र पाल सिंह और अजयवीर सिंह हुंड का नाम शामिल है। इस प्रकार देखा जाये तो कनाडा की टीम भारत की टीम ज्यादा लग रही है। कनाडा की टीम को टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप डी में रखा गया है। इसमें उसके साथ दक्षिण अफ्रीका, यूएई, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीम शामिल है। वह विश्वकप में अपने अभियान की शुरुआत 9 फरवरी को पिछले बार की उपविजेता रही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से करेगी गिरजा/ईएमएस 05 फरवरी 2026