खेल
08-Feb-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 विश्वकप के अपने पहले ही मैच में अमेरिका के खिलाफ खेली अपनी 84 रनों की नाबाद पारी के साथ ही एक अहम उपलब्धि अपने नाम कर ली है। सूर्यकुमार ने 84 रनों की अपनी इस पारी के साथ टी20 विश्वकप कप में अपने 500 रन पूरे किये हैं। अब उनके नाम इस आईसीसी टूर्नामेंट में 18 पारियों में 564 रन हो गए हैं। इसके साथ ही सूर्यकुमार तेजी से 500 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गये हैं। सूर्या विश्व कप में 500 रन बनाने वाले छठे और सबसे कम पारियों में ये आंकड़ा हासिल करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं। इससे पहले ये आंकड़ा महेन्द्र सिंह धोनी और युवराज सिंह के अलावा विराट कोहली , रोहित शर्मा, गौतम गंभीर के नाम है। वहीं सबसे तेजी से 500 रन का आंकड़ा विराट के नाम है। कोहली ने केवल 11 टी20 विश्व कप पारियों में 500 रन बनाये हैं। सूर्या इस सूची में रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के बाद तीसरे स्थान पर है। गंभीर और रोहित संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। सूर्यकुमार ने टी20 विश्व कप की 18 पारियों में 500 टी20 रन पूरे किए, वहीं युवराज ने 22 जबकि धोनी ने 28 पारियों में किया था। सबसे कम पारियों में 500 रन बनाने वाले भारतीय 11-विराट कोहली 17- गौतम गंभीर 17 - रोहित शर्मा 18 - सूर्यकुमार यादव 22 - युवराज सिंह 28 - महेन्द्र सिंह धोनी ईएमएस 08 फरवरी 2026