क्षेत्रीय
05-Feb-2026
...


फूला गांव में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. अमेठी(ईएमएस)।थाना क्षेत्र के फूला गाँव में हुई चोरी का मोहनगंज पुलिस ने खुलासा किया है।पुलिस ने चोरी के करीब 12 लाख रुपये के जेवरात व चोरी के कुल इकतालीस हजार नकदी के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी व बरामदगी कर पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक बीते 30 जनवरी को एक महिला श्रीमती सेमऊ निवासी थानाक्षेत्र मोहनगंज ने थाना मोहनगंज पर लिखित सूचना दी कि 20 जनवरी को वह दामा खेड़ा छत्तीसगढ़ सत्संग में गयी थी जब वह अपने घर वापस आयीं तो देखा कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर के अन्दर अलमारी व बक्शे में रखे सोने-चांदी के जेवरात व रुपये चोरी कर लिये गये हैं।उक्त सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध सुसंगत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस के अनुसार थाना मोहनगंज पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चार अभियुक्त सूरज़,राजकुमार व अर्जुन और दीपक सिंह समस्त निवासीगण थानाक्षेत्र मोहनगंज अमेठी को गिरफ्तार किया।जामा तलाशी से अभियुक्त सूरज के कब्जे से एक चैन,एक अंगूठी,एक हार पीली धातु,दो जोड़ी बिछिया,एक जोड़ी पायजेब सफेद धातु तथा 10,000 रुपये नगद बरामद हुए। अभियुक्त राजकुमार के कब्जे से दो नाक की कील,एक मंगलसूत्र पीली धातु,दो जोड़ी बिछिया, एक सिक्का सफेद धातु तथा 11,000 रुपये नगद बरामद हुए।अभियुक्त अर्जुन के कब्जे से एक मांग टीका,एक जोड़ी कान का झाला पीली धातु,एक जोड़ी हाथफूल,चार जोड़ी बिछिया सफेद धातु तथा 10,000 रुपये नगद बरामद हुए एवं अभियुक्त दीपक के कब्जे से एक नाक की नथुनी पीली धातु, एक हाफ पेटी,दो जोड़ी बिछिया,एक बिस्किट सफेद धातु तथा 10,000 रुपये नगद बरामद हुए। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त सूरज ने बताया कि रमेश उसके पारिवारिक चाचा हैं जिनकी पत्नी सेमऊ गांव में ही रहती है।सेमऊ अपनी पुत्री के साथ 20 जनवरी को दामा खेड़ा छत्तीसगढ़ सत्संग में गयीं थीं एवं उनके घर पर कोई नहीं था। सूरज ने अपने अन्य साथियों राजकुमार, अर्जुन व दीपक के साथ मिलकर 20/21जनवरी की रात्रि में रमेश के घर में घुसकर अलमारी व बक्शे का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात व 41,000 रुपये चोरी किये थे।आज वह सभी चोरी किये गये सामान का बंटवारा करने के लिए एकत्र हुए थे। बरामदगी के आधार पर थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में सुसंगत धारा की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।ईएमएस /राम मिश्रा