व्यापार
05-Feb-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ खुला। बाजार में ये गिरावट दुनिया भर से मिले कमजोर संकेतों के साथ ही बिकवाली हावी रहने से आई है। आज भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स पीवी, हीरो मोटोकॉर्प और लाइफ इंश्योरेंस कॉर्प के तिमाही परिणामों पर बाजार की नजरें हैं। इसी कारण निवेशकों ने बाजार से दूरी बनाये रखी। इसके अलावा आईटी स्टॉक्स पर भी निवेशकों का ध्यान रहेगा। आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) में नए घटनाक्रम से भी निवेशकों में घबराहट का माहौल है। आज सुबह 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स हल्की गिरावट के साथ ही 83,757 पर खुला। सुबह यह 273.15 अंक नीचे आकर खुला। वहीं दूसरी ओर 50 शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी टूटकर ,755.90 पर खुला। सुबह यह 87.15 अंक फिसलकर 25,685 पर कारोबार कर रहा था। वहीं एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सुबह शुरुआती कारोबार में गिरावट रही। यह गिरावट वॉल स्ट्रीट के पिछले सत्र के अनुसार रही। इस दौरान तकनीकी शेयरों में बिकवाली रही। वहीं दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 इंडेक्स करीब 2.35 फीसदी नीचे आया 0.49 प्रतिशत तक टूट गए। एसएंडपी 500 और नैस्डैक 100 में 0.51 और 1.8 फीसदी की गिरावट रहीए। निवेशकों को टेक शेयरों के महंगे वैल्यूएशन की आशंकपा रही। गिरजा/ईएमएस 05फरवरी 2026