खेल
05-Feb-2026
...


-दिल्ली लगातार चौथा फाइनल हारी -मंधाना ने 87, जॉर्जिया ने 79 रन बनाए बडौदरा (ईएमएस) । वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले गए विमेंस प्रीमियर लीग के फाईनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 19.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 204 रन बनाकर फाईनल मेच जीत लिया। कप्तान स्मृति मंधाना 87 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें मिशेल हेनरी ने बोल्ड कर दिया। नंदनी शर्मा ने ऋचा घोष को आउट किया। वहीं, मिन्नू मणि ने जॉर्जिया वोल (54 गेंद पर 79 रन) को शेफाली वर्मा के हाथों कैच कराया और सेंचुरी पार्टनरशिप ब्रेक की। फिर अगले ओवर में ऋषा घोष को पवेलियन भेज दिया। ग्रेस हैरिस 9 रन बनाकर आउट हुईं। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने 204 रन का टारगेट दिया था। दिल्ली से कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्ज ने 37 बॉल पर 57 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके शामिल रहे। लौरा वोल्वार्ट 44 और शिनेल हेनरी 35 रन बनाकर नाबाद रहीं। लिजेल ली ने 37 और शेफाली वर्मा ने 20 रन बनाए। RCB से सयाली साटघरे, नदीन डी क्लर्क और अरुंधति रेड्‌डी ने एक-एक विकेट लिया। एक बैटर रन आउट हुईं। ईएमएस/05फरवरी2026