- अवैध रुप से परोसी जा रही थी शराब, हुई कार्यवाही भोपाल(ईएमएस)। राजधानी में अवैध शराब की बिक्री और अवैध रुप से शराब पिलाने पर अंकुश लगाने के लिये आबकारी विभाग की टीमो द्वारा शहर के कई इलाको में होटल, बार, रेस्टॉरंट पर सर्चिंग की कार्यवाही की जाती है। इसी कड़ी में बीती रात आबकारी विभाग की टीमों ने केरवा रोड क्षेत्र के साथ ही कोटरा के कई इलाकों में बारो पर छापामार कार्रवाई की। जॉच में सामने आया की कई स्थानो पर ग्राहकों को बाहर से लाकर शराब परोसी और पिलाई जा रही थी। जानकारी के अनुसार टीमो ने साक्षी दाबा, नेचुरल काटेज, व्हाइट आर्चिड तथा ट्रेक्सहेप्टर सहित अन्य ढाबों पर दबिश देकर 42 प्रकरण दर्ज किए हैं। सूत्रों के अनुसार यहॉ ग्राहकों को अवैध रूप से शराब परोसी जा रही है। इसकी सूचनाऐं मिलने पर आबकारी विभाग ने यह छापामार कार्रवाई की थी। शिकायते सही पाये जाने पर विभाग द्वारा ढाबा संचालकों के साथ ही यहॉ अवैध रुप से शराब पी रहे ग्राहकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए हैं। जुनेद / 6 फरवरी