क्षेत्रीय
07-Feb-2026
...


पॉच महीने बाद होना था रिटायरमेंट - भोपाल से सीहोर करते थे अपडॉउन भोपाल(ईएमएस)। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र के तूमड़ा जोड़ पर ड्यूटी पर सीहोर जा रहे एएसआई को यात्री बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल एएसआई की अस्पताल में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुचीं पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिये भेजते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस विभाग के एएसआई 61 वर्षीय शंकर सिंह ठाकुर (61) परिवार सहित अशोका गार्डन में रहते थे, उनका एक बेटा और एक बेटी है, दोनों का विवाह हो चुका है। वर्तमान में शंकर सिंह सीहोर की पुलिस लाइन में पदस्थ थे। अशोका गार्डन इलाके में रहने के चलते वह रोजाना भोपाल से सीहोर से अपडॉउन किया करते थे। रोजाना की तरह बीते दिन शुक्रवार को वे अपने घर से ड्यूटी जाने के लिए बाइक से निकले थे। दोपहर के समय भोपाल-इंदौर हाइवे पर तुमड़ा जोड़ से गुजरने के दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार से आई यात्री बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस उन्हें लेकर चिरायु अस्पताल लेकर पहुंची थी, जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मृत घोषित करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शनिवार सुबह पीएम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है, कि टक्कर मारने वाली बस चौहान बस सर्विस की थी। पुलिस ने बताया की आरोपी चालक हादसे के बाद बस को मौके पर छोड़कर भाग निकला था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जुनेद / 7 फरवरी