क्षेत्रीय
07-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर श्री राम मंदिर मयूर विहार कर दिया गया है। डीएमआरसी ने यह बदलाव स्थानीय निवासियों और श्री सनातन धर्म सभा की लंबे समय से चली आ रही मांग पर किया है। विधायक रविकांत उज्जैनवाल के प्रस्ताव के बाद यह निर्णय लिया गया। इससे यात्रियों को भ्रम से मुक्ति मिलेगी और इलाके की धार्मिक पहचान भी मजबूत होगी। है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए स्टेशन का नाम मंदिर के नाम पर रखने की मांग लगातार उठाई जा रही थी। यह मांग श्री सनातन धर्म सभा मयूर विहार मैनेजमेंट कमेटी, श्री राम मंदिर, पॉकेट-1 और स्थानीय नागरिकों द्वारा अलग-अलग स्तरों पर रखी गई थी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/07/फरवरी/2026