- बस ऑपरेटर राज्य सभा सदस्य तंखा से मिले जबलपुर (ईएमएस)। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाई जा रही परिवहन नीति की विसंगतियों के संबंध में जानकारी देने और इससे होने वाली परेशानी को लेकर आईएसबीटी बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने अध्यक्ष कमल किशोर तिवारी पिंटू के नेतृत्व में राज्यसभा सांसद वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक लखन घनघोरिया से मुलाकात की, जिसमें मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बस व्यवसाय को समाप्त करने की योजना की विसंगति और इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को होने वाले आर्थिक नुकसान के साथ ही इस व्यापार को चंद उद्योगपति को सौंपने की सरकार की मंशा पर चर्चा की। राज्य सभा सासंद विवेक तंखा ने इस विषय पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से चर्चा करने और इस व्यवसाय को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात की साथ ही विस्तृत चर्चा करने के लिए दिल्ली बुलाया है, जिसके लिए शीघ्र ही एक प्रतिनिधि मंडल श्री तन्खा से मिलने के लिए दिल्ली जायेगा। पूर्व मंत्री विधायक लखन घनघोरिया ने एसोसिएशन की बातों को गंभीरता पूर्वक सुना और चर्चा की उन्होंने इस विषय को विधान सभा और अन्य उचित फोरम पर उठाने के लिए आश्वत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष कमल किशोर तिवारी पिंटू, सचिव वीरेन्द्र साहू, कोषाध्यक्ष नसीम बेग, उदय चंद जैन,कल्याण नियोगी, अजय पाठक, प्रहलाद छुगानी, नरेश रजक, संजय समाधियां दीपेंद्र डोंगरे दिलीप मंगलानी संजय शर्मा, नौशाद, मासाब उपस्थित थे| सुनील साहू / मोनिका / 07 फरवरी 2026