क्षेत्रीय
07-Feb-2026
...


खगड़िया, (ईएमएस)। बिहार सरकार के उद्योग विभाग द्वारा जिला सभागार, खगड़िया में मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन किया गया। उद्योग विभाग एवं बैंकों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत लाभुकों को ऋण स्वीकृति एवं वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत युवाओं एवं उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक उद्योग निदेशक प्रशान्त कुमार द्वारा की गई। इस अवसर पर खगड़िया के जिलाधिकारी नवीन कुमार एवं उद्योग विभाग, बिहार के पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला उद्योग केन्द्र, अग्रणी बैंक प्रबंधक एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के समन्वय से आयोजित यह मेगा क्रेडिट कैम्प स्थानीय उद्यमिता को नई दिशा देने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। संतोष झा- ०७ फरवरी/२०२६/ईएमएस