बेगूसराय, (ईएमएस)। बिहार सरकार की सात निश्चय-3 योजना के अंतर्गत सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम के तहत समाहरणालय, बेगूसराय में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों की राजस्व, भूमि विवाद, सड़क, शिक्षा, आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, विद्युत सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 65 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है तथा सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम के माध्यम से शासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित कर प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल एवं जनोन्मुखी बनाया जा रहा है। संतोष झा- ०७ फरवरी/२०२६/ईएमएस