क्षेत्रीय
07-Feb-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। गोरखपुर थाना अतंर्गत हाथीताल कालोनी में शराब पीने के लिए रुपए नहीं मिलने पर दो बदमाशों ने 5 भाईयों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी| गोरखपुर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार हाथीताल कालोनी निवासी 38 वर्षीय प्रदीप उपाध्याय के घर गत रात लगभग 10.15 बजे वैन से साहिल यादव एवं कबीर यादव आये और उसके घर के अंदर आकर शराब पीने के लिये उससे एक हजार रूपये की मांग करने लगे, मना करने पर मारपीट करने लगे, उसके बड़े भाई प्रवीण उपाध्याय, आनंद उपाध्याय, विजय उपाध्याय और मनीष उपाध्याय बीच बचाव करने तो दोनों आरोपियों ने उसके भाईयों के साथ भी मारपीट कर गाली गलोज करते हुये जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296 (बी), 332(सी), 115(2), 119(1), 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 07 फरवरी 2026