क्षेत्रीय
07-Feb-2026
...


दतिया ( ईएमएस ) | कलेक्टर स्वप्लिन वानखड़े के निर्देशन पर सुश्री सोनाली राजपूत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग भांडेर एवं सनद शुक्ला जिला आपूर्ति अधिकारी के मार्गदर्शन में श्री अवासिया तहसीलदार भांडेर, पंकज करोरिया, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी भांडेर एवं राजेश जाटव, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी दतिया द्वारा भांडेर क्षेत्र में निरीक्षण कर 03 अलग-अलग स्थानों से बिक्री के लिए रखा गया अवैध पेट्रोल, डीजल जप्त किया। ज्ञातव्य है यह कार्यवाही खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा अवैध रूप से पेट्रोल एवं डीज़ल के भंडारण/विक्रय के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत जारी है। निरीक्षण के दौरान राहुल दोहरे, निवासी लहर रोड, भांडेर, जिला दतिया को पेट्रोल के अवैध भंडारण/विक्रय में संलिप्त पाया गया। मौके से उसके कब्जे से 02 लीटर पेट्रोल ज़प्त किया गया। आविद खान, पिता असगर खान, निवासी लहर रोड, भांडेर, के कब्जे से 07 लीटर पेट्रोल एवं 07 लीटर डीज़ल अवैध रूप से भंडारित पाया गया, जिसे मौके से ज़प्त किया गया। इसी प्रकार सोनू साहू निवासी लहर रोड, भांडेर, जिला दतिया को पेट्रोल के अवैध भंडारण/विक्रय में संलिप्त पाया गया। मौके से उसके कब्जे से 06 लीटर पेट्रोल ज़प्त किया गया। संबंधितों द्वारा पेट्रोल/डीज़ल के भंडारण एवं विक्रय हेतु कोई वैध अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नहीं की गई। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि पेट्रोल एवं डीज़ल का अवैध भंडारण एवं विक्रय गंभीर अपराध है तथा इससे जनसुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो सकता है। ऐसे मामलों में विभाग द्वारा कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।