क्षेत्रीय
07-Feb-2026
...


- 319 गुण्डा, हिस्ट्रीषीटरों को किया चेक ग्वालियर ( ईएमएस ) । जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर षिकंजा कसने के उद्देष्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देष पर ग्वालियर जिले में नववर्ष की पहली कॉम्बिंग गष्त दिनांक 06/07 फरवरी 2026 की दरमियानी रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में देर रात तक किया गया। इस दौरान अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर शहर(पूर्व) श्रीमती विदिता डागर(भापुसे), अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर शहर(मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे), अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर शहर(पष्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर(रापुसे), अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर(रापुसे) एवं ग्वालियर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गष्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा शहर में स्वयं कॉम्बिंग गष्त का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया। ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गष्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाषों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीषीटरों एवं जिला बदर के आरोपियों की उनके घरों पर चेकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं होटल, लॉज, धर्मषाला, ढाबों को भी चेक किया। इस गष्त के लिये पुलिस की टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में संवेदनषील इलाकों में भी गष्त की गई। कॉम्बिंग गष्त के दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों तथा मुंह बांधे दो पहिया वाहन चालकों की चेकिंग की गई। कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने जिले में कुल 124 स्थाई वारंट, 121 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गये साथ ही 165 गुण्डा एवं 154 हिस्ट्रीषीटरों को चेक किया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाना कोतवाली, कंपू, झांसीरोड, मुरार, भितरवार, बेलगढ़ा, घाटीगांव में अवैध शराब के 01-01 एवं उटीला व करहिया में अवैध शराब के 02-02 तथा थाना जनकगंज में अवैध हथियार का 01 प्रकरण दर्ज किया गया और थाना पड़ाव में 01 व डबरा में जुआ के 02 प्रकरण तथा सट्टा के थाना कोतवाली, आंतरी व मोहना में 01-01 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। धारा 107-116 जाफौ के 22 प्रकरणों 24 पर कार्यवाही की जाकर 09 अन्य कार्यवाहियां की गई हैं। कॉम्बिंग गष्त के दौरान पुलिस द्वारा की गई कार्यवाहियां क्षेत्र गुण्डा एचएस स्थाई वारंटी गिरफ्तारी वारंटी शराब जुआ सट्टा अवैध हथियार 107/ 116 जाफौ अन्य शहर 104 96 98 80 04 01 01 01 4-4 04 देहात 61 58 26 41 07 01 02 - 18-20 07 योग 165 154 124 121 11 02 03 01 22-24 11 कॉम्बिंग गष्त के दौरान पुलिस द्वारा कई सक्रिय बदमाषों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीषीटरों के रिकॉर्ड को अपडेट किया। शहर व देहात क्षेत्र की गली मौहल्लों में घूमकर पुलिस ने गुण्डे, बदमाषों की धरपकड़ की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देष्य से यह कॉम्बिंग गष्त कराई गई। पुलिस टीमों द्वारा गुण्डों एवं बदमाषों तथा जिला बदर के आरोपियों के घर जाकर उनकी जानकारी ली गई, चैकिंग के दौरान प्रत्येक गुण्डा, बदमाष को चेतावनी भी दी गई कि यदि वह किसी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। कॉम्बिंग गष्त के दौरान जेल से रिहा होकर आये आरोपियों को भी चेक किया गया। अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देष्य से ग्वालियर पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।