जबलपुर (ईएमएस)। सुहागी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण आश्रम में संत समागम एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गया, कार्यक्रम का आयोजन श्री राम जानकी जनकल्याण समिति एवं आश्रम की पीठाधीश्वर महंत साध्वी सवितादास माताजी के मार्गदर्शन में किया गया| इस अवसर पर जगद्गुरु स्वामी नरसिंह देवाचार्य महाराज सहित संत-महंतों एवं ब्राह्मणों का शाल श्रीफल एवं पुष्पहारों से स्वागत सम्मान किया| कार्यक्रम के दौरान महंत साध्वी सवितादास माता ने मंदिर पूजन एवं संचालन व्यवस्था के लिए महंत राजेश तिवारी उर्फ़ राजेश्वरानंद महाराज को दायित्व सौंपा, साथ ही उन्होंने वसीयत के माध्यम से मां रेवा कॉलोनी सुहागी स्थित राम-जानकी मंदिर के संपूर्ण संचालन देखभाल एवं व्यवस्था का अधिकार भी उन्हें प्रदान किए जाने की घोषणा की| समारोह में रामजी शरण, प्रकाशानंद, रामेश्वरानंद गौ आश्रम नारायण दास, दिलीप दास, ताराचंद्र, सुमन दास, संगीता गिरी, मंडल के कोतवाल, रामदास, नगर सभा मंत्री संतोष शास्त्री संपर्क प्रमुख धर्माचार्य मुन्ना पांडे सहित संतजन आदि उपस्थित रहे। सुनील साहू / मोनिका / 07 फरवरी 2026