क्षेत्रीय
07-Feb-2026
...


- कार्यक्रम के अंतर्गत करीब 125 हितग्राहियों की हुई स्क्रीनिंग नरसिंहपुर (ईएमएस)। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष मिश्रा एवं सिविल सर्जन डॉ. आरके चौधरी के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत 30 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 125 हितग्राहियों की मुख कैंसर, स्तन कैंसर एवं सर्वाइकल (Cervical) कैंसर की निःशुल्क स्क्रीनिंग की गई। इस अवसर पर एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ. रिचा मिश्रा ने बताया कि कैंसर का समय पर चिन्हांकन होने से उपचार अधिक प्रभावी होता है। इससे रोग की जटिलताएँ कम होती हैं तथा मरीज के जीवनकाल में वृद्धि संभव होती है। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं समय पर जांच के महत्व को रेखांकित करना रहा। ईएमएस 07 फरवरी 2026