क्षेत्रीय
07-Feb-2026
...


वाराणसी (ईएमएस)। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र अंतर्गत ठटरा गांव की निवासी राज्यस्तरीय महिला पहलवान निधि सिंह (24) ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या कर ली। निधि ने बुधवार को कीटनाशक का सेवन किया था। परिवारजनों को जैसे ही इसकी जानकारी हुई, उन्हें तुरंत बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी हालत शुक्रवार को बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। निधि के भाई शिवम ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था। परिजनों को समझ नहीं आ रहा है कि निधि ने ऐसा कदम क्यों उठाया। उनकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि शिवम प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। निधि की छोटी बहन हाई स्कूल की छात्रा है।