-19 देसी हथियार जब्त, अर्धनिर्मित हथियार भी बरामद, एक गिरफ्तार रांची(ईएमएस)।रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार निर्माण और बिक्री के धंधे का खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी कर 19 देसी अवैध हथियार, अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अनगडा थाना क्षेत्र के ग्राम सीताडीह में एक व्यक्ति अवैध रूप से हथियारों का निर्माण कर उन्हें बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया।गठित टीम ने ग्राम सीताडीह पहुंचकर आरोपी नारायण लोहरा के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान घर के विभिन्न स्थानों, विशेषकर पीछे शौचालय के नीचे छुपाकर रखे गए हथियार और उपकरण बरामद किए गए।गिरफ्तार आरोपी नारायण लोहरा (उम्र 60 वर्ष), पिता स्वर्गीय कलिया लोहरा, ग्राम सीताडीह, थाना अनगड़ा। घटना स्थल से देसी अवैध निर्मित हथियार 19 पीस अर्धनिर्मित हथियार 4 पीस,हथियार बनाने के उपकरण 4 सेट बरामद किया गया है। कर्मवीर सिंह/07फरवरी/26