-फिल्म धुरंधर में सान्याल का किरदार निभाने वाले माधवन ने सुनाया किस्सा नई दिल्ली,(ईएमएस)। अभिनेता आर माधवन आजकल हर दूसरी-तीसरी फिल्म में नजर आ रहे हैं। उनकी पिछले छह महीनों में करीब तीन फिल्में रिलीज हुई, जिसमें से एक फिल्म धुरंधर है, जो अभी भी बॉक्स ऑफिस और ओटीटी दोनों पर धमाल मचा रही है। इसमें उन्होंने अजय सान्याल का रोल निभाया है, जो भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के किरदार से प्रेरित था। फिल्म धुरंधर में माधवन का रोल काफी कम था, लेकिन इसके पार्ट-2 में उनका रोल बड़ा और अहम होने वाला है। बता दें माधवन इस समय हिंदी और साउथ दोनों फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिवली काम कर रहे हैं। हालांकि एक वक्त ऐसा भी था जब वो चार साल तक एक्टिंग से दूर रहे। कोविड-19 से पहले माधवन काम से दूर थे, लेकिन इसी दौरान वह अपने अगले फेज की तैयारी में भी जुटे थे। हाल ही में उन्होंने उस दौर को याद किया, जब वह काम नहीं कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी पत्नी सरिता ने उन्हें काम करने के लिए प्रेरित किया। रिपोर्ट के मुताबिक माधवन ने एक मजेदार किस्सा सुनाते हुए बताया कि मेरी बीवी कहती है कि आप कभी काम से बाहर नहीं निकल सकते। आप तो तमिल कॉमेडी करते हैं, तमिल एक्शन करते हैं। ओटीटी करते हैं, हिंदी एक्शन करते हैं, इंग्लिश ओटीटी करते हैं। मुझे तो हैरानी हो रही है कि आप घर पर बैठे हैं। कोरोना के समय 2020 में उन्होंने मुझे घर से बाहर निकाल दिया और बोलीं कि जाओ बाहर, कुछ काम करो, पैसे कमाओ। माधवन ने बताया कि कैसे उनकी पत्नी ने उनमें काम के प्रति आ रहे बदलाव पर ध्यान दिलाया। माधवन ने कहा कि एक दिन मेरी पत्नी ने मुझसे पूछा कि आपको क्या हो गया है? आप काम पर ऐसे जा रहे हो जैसे जल्दी से वापस आना चाहते हो। ये बात उनकी बहुत सही थी। माधवन धुरंधर-2 के बाद और भी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। कोविड के बाद से एक्टर का एक अलग ही रूप देखने मिला है, जो फिल्मी लवर्स के लिए काफी एक्साइटिंग भी है। सिराज/ईएमएस 08 फरवरी 2026