राष्ट्रीय
08-Feb-2026


नई दिल्ली,(ईएमएस)। दिल्ली स्थित हजरत निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादानशीन सैयद मोहम्मद निजामी का शनिवार को निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, वह बाथरूम में मौजूद थे, तभी अचानक गीजर फटने से आग लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और दरगाह प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह गीजर में आई तकनीकी खराबी बताई जा रही है। घटना से दरगाह परिसर और अनुयायियों में शोक की लहर है। हिदायत/ईएमएस 08फरवरी26