क्षेत्रीय
08-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। नेशनल अकाली दल ने परमजीत सिंह पम्मा के नेतृत्व में पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर चौक पर ऑनलाइन और मोबाइल गेमिंग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ऑनलाइन गेम्स पर प्रतिबंध लगाने की मांग की, क्योंकि ये बच्चों के भविष्य को बिगाड़ रहे हैं और उन्हें आपराधिक गतिविधियों की ओर धकेल रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के लिए आयु सीमा तय करने और स्कूलों को मोबाइल पर होमवर्क न देने की भी अपील की। इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि, बड़े दुख की बात है ऑनलाइन गेम में बच्चों का भविष्य बिगड़ रहा है और अब तो जानलेवा भी साबित हो रही है इसमें बच्चे इतने लिप्त हो जाते हैं कि इनको मना करो तो बच्चे या तो खुद आत्महत्या कर लेते हैं या फिर अपने परिवार के ऊपर किसी न किसी तरह से हमला कर देते हैं, लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/08/फरवरी/2026