क्षेत्रीय
08-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। नरेला में सीआइएसएफ के एक संविदा चालक को दो बदमाशों ने चाकू मारकर लूट लिया। पीड़ित शेख तालिबान अपने साथी के साथ कैंप लौट रहा था जब उस पर हमला हुआ। बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन और तीन हजार रुपये छीन लिए। विरोध करने पर चालक के पैर में चाकू मार दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित 23 वर्षीय शेख तालिबान मूलरूप से बिहार के सारण जिला के गोला मुबारकपुर का रहने वाला है। पुलिस को दिए बयान में शेख ने बताया कि वह नरेला स्थित हिंद अपार्टमेंट में सीआईएसएफ कैंप में अपने दोस्त के साथ रहता है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/08/फरवरी/2026