क्षेत्रीय
08-Feb-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब तथा अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 07.02.2025 को पुरानी छावनी पुलिस टीम को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक वैगनआर कार से कुछ लोग अवैध शराब की पेटी खेरिया गांव की तरफ से बेचने के लिये ला रहे है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी महाराजपुरा नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी पुरानी छावनी निरीक्षक डॉ. संतोष सिंह यादव के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु लगाया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम चेकिंग की गई तो अटल द्वार के आगे खेरिया को जाने वाली रोड पर गोदाम के पीछे एक बैगनार कार खेरिया गांव की तरफ से आती दिखी, पास आने पर देखा तो कार के सभी शीशों पर ब्लैक फिल्म चढी थी। पुलिस द्वारा कार को रोककर कार चला रहे व बगल में बैठे लडकों को चेक किया तथा उनके नाम व पते पूछे तो गाड़ी चला रहे लड़के ने अपना नाम सुनील पुत्र सुरेश शाक्य उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम उरहेरा थाना जौरा जिला मुरैना तथा बगल में बैठे लड़के ने अपना नाम मुनेश पुत्र रतन लाल शाक्य उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम नयागांव बहारा थाना पहाडगढ जिला मुरैना बताये। पुलिस द्वारा कार का पीछे का गेट खोल कर देखा तो उसमें खाकी रंग के गत्ते से बनी 19 पेटी रखी दिखी, पेटियों को खोल कर चेक किया तो सभी पेटियो में 50-50 क्वार्टर भरे थे जिसमें 10 पेटी देशी प्लेन मदिरा की थी तथा 09 पेटी मशाला की मदिरा के थे। इस प्रकार 19 पेटियों में कुल 171 लीटर शराब भरी हुई थी। आरोपियों का अपराध 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत दंडनीय होने से मौके पर आरोपियों के कब्जे से कार में मिली शराब तथा कार को जप्त कर आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर किया।